फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुंबन करने से पहले देख लें जीभ, नहीं तो होगा यह नुकसान

Fri, 22 Jul 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
क्या आप जानते हैं कि चुंबन के जरिए कई लाख बेक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। अगर व्यक्ति की जीभ सफेद है तो ऐसे व्यक्ति को चुंबन करना खतरे से खाली नहीं। 

आइए जानें जीभ से जुड़े सभी पहलू जो किसी भी शख्स की शारीरिक गतिविधियों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

2 of 8
सफेद जीभ
सफेद जीभ वाले लोग फंगल इंफ्केशन से पीड़ित होते हैं। ये इन्फेक्शन चुंबन या स्मूच से फैलता है। इसका सबसे बड़ा खतरा है कि ये संक्रमण चुंबन से फैलता है और मुंह में छाले और यहां तक कि गले में छालों का भी कारण बन सकता है।
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

3 of 8
मुलायम जीभ
ज्यादातर लोगों की मुलायम जीभ नहीं होती। ये बहुत कम लोगों में ही देखने को मिलती है। अक्सर जीभ काफी खुदड़ी और भारी होती है। अगर आपकी जीभ मुलायम है तो ये आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी को दर्शाता है। ऐसा ज्यादातर आयरन और विटामिन बी की कमी के कारण होता है।
 

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

4 of 8
जीभ पर गहरे दाग
कई बार आपने देखा होगा कि आपकी जीभ पर कई तरह के गहरे दाग मौजूद होते हैं। ये दाग अपनी जगह बदलते रहते हैं। इनकी मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी की कमी एवं अल्कोहल का सेवन होता है। इसके चलते ही ये गहरे दाग बनते हैं।
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

5 of 8
जीभ पर झुर्रियां
बहुत कम लोगों के ही जीभ पर झुर्रियां नजर आती हैं। ये ज्यादातर गर्म और मसालेदार खाना खाने की वजह से हो जाता है। जो लोग इस तरह का खाना ज्यादा खाते हैं उनमें ये लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

6 of 8
काली जीभ
मुंह में किसी तरह का बैक्टिरियल इन्फेक्शन काली जीभ को दर्शाता है। जो लोग बहुत कम मुंह धोते हैं या फिर बहुत ज्यादा तंबाकू खाते हैं उनके जीभ पर इस तरह के काले धब्बे देखे जाते हैं।
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

7 of 8
पीली जीभ
कुछ लोगों के जीभ का रंग पीला पड़ जाता है। ये भी एक तरह का बैक्टिरियल इन्फेक्शन है। सांस लेने में दिक्कत, बार-बार बुखार होना, डिहाइड्रेशन और स्मोकिंग करने वाले लोगों की जीभ पीली पड़ जाती है। 
 
विज्ञापन

हो जाइए सावधान! अब जीभ बताएगी सेहत का राज

8 of 8
लाल जीभ
बुखार होने से पहले लोगों की जीभ ज्यादातर लाल रंग की हो जाती है। खाना कम खाने, भूख न लगने की निशानी भी लाल जीभ हो सकती है। पेट की बीमारी के चलते भी जीभ कई बार लाल हो जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें