फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका भी बढ़ रहा है वजन तो हो जाएं सावधान, खानपान ही नहीं ये भी हो सकते हैं कारण

Thu, 05 Sep 2019 11:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
weight loss
अगर लगातार आपका वजन बढ़ रहा है या फिर कम हो रहा है तो जरूरी नहीं है कि यह आपके खान-पान की वजह से हो रहा हो। इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉक्टर होली लॉफ्टन का कहना है कि अगर आपका वजन बढ़ रहा हो या फिर कम हो रहा हो तो घबराए नहीं, इसका हल है। वजन संतुलित डाइट लेने के बाद भी बढ़ सकता है। इसकी  कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं खानपान के अलावा वो कौन-से  कारण हैं जिनकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Medicine
दवाओं के बुरे प्रभाव से
अगर आप संतुलित भोजन ले रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ या फिर कम हो रहा है तो इसकी वजन दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है। अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो इस बात को जरूर ध्यान रखें। एक्सपर्ट कहते हैं कि यह खासतौर पर तब होता है जब कोई व्यक्ति एंटीडिप्रेशन की दवाएं ले रहा हो।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो - फोटो : डेंमो
गर्भनिरोधक गोलियों से
डॉक्टर होली लॉफ्टन कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट से भी वजन बढ़ता है। इन गोलियों में हार्मोंस की मात्रा कम होती है और इसके परिणामस्वरूप इनकी वजह से वजन बढ़ता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
हार्मोन की गड़बड़ी से भी आपको वजन घट और बढ़ सकता है। हार्मोन वो कैमिकल होते हैं जो शरीर के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं। अगर खानपान और डाइट पर कंट्रोल के बाद भी लगातार आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह हार्मोन में गड़बड़ी हो  सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें