फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Side Effects: गर्मियों में क्यों आने लगता है नाक से खून? कहीं ये गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Tue, 04 Jun 2024 01:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नाक से खून, साइनस - फोटो : freepik.com
गर्मियों में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। तेज धूप और गर्मी के कारण कारण न सिर्फ शरीर में निर्जलीकरण की समस्या बढ़ जाती है साथ ही गर्मियों में चक्कर आने-बेहोशी की घटनाएं भी अधिक देखी जाती रही हैं। स्ट्रोक, एलर्जी, चकत्ते होने के साथ-साथ गर्मियों में नाक से खून आने के मामले भी देखे जाते रहे हैं। बच्चों में नाक से खून बहने के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं पर वयस्कों में भी इसका जोखिम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि अगर किसी को नाक से अधिक या बार-बार खून आता रहता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लेना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में नाक से खून क्यों आते हैं और इससे बचाव के लिए किन उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
नाक से खून, साइनस - फोटो : freepik.com
गर्मियों में नाक से खून आने के कारण?

नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं। इसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अंतर्निहित कारणों को समझना और इससे बचाव के लिए उपाय करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों में शुष्क हवा के कारण कुछ लोगों को नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। हवा में शुष्की आपकी नाक के अंदरूनी परत में जलन बढ़ा सकती है, जिससे सूखापन और दरार की समस्या बढ़ जाती है। इस स्थिति में नाक से खून आने का खतरा भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
नाक से खून, साइनस - फोटो : freepik.com
रक्तस्राव का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया गर्मी के दिनों में बढ़ा हुआ तापमान भी इसका एक कारण हो सकता है। अधिक तापमान के कारण नाक की रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, जब इन वाहिकाओं पर किसी प्रकार का दबाव पड़ता है तो इसके टूटने और रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। मौसमी एलर्जी के कारण भी नाक की परत में जलन पैदा हो सकती है जिससे सूजन और रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
नाक से खून, साइनस - फोटो : freepik.com
नाक से खून आने के जोखिमों से कैसे बचें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया जिन लोगों को पहले से इस प्रकार का जोखिम रहा है उन्हें कुछ सावधानियां बरतते रहना चाहिए। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना इस मौसम में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है। खूब पानी पीते रहने से शरीर और नासिका मार्ग में पर्याप्त नमी बनाए रखना आसान होता है। हवा में नमी बनाए रखने और नासिका मार्ग को सूखने से बचाने के लिए घर में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। लंबे समय तक धूप में रहने से बचें खासकर दोपहर के समय में घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

इन सामान्य उपायों के बाद भी यदि आपको नाक से खून आने की दिक्कत बनी रहती है तो समय रहते चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें