फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hung Curd Vs Normal Curd: हंग कर्ड या दही...किसमें है ज्यादा प्रोटीन और क्या पाचन के लिए सही? यहां जानें

Wed, 18 Mar 2026 11:41 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hung Curd Vs Normal Curd: आज के समय में लोग सामान्य दही के सेवन की बजाय हंग कर्ड की तरफ झुकने लगे हैं। इन दोनों में स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है, आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हंग कर्ड या दही, गर्मी के मौसम में क्या बेहतर? - फोटो : अमर उजाला
Hung Curd Vs Normal Curd Which Is Better: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के चलते लोग अपने खानपान में भी बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में सामान्य दही की जगह हंग कर्ड के सेवन का चलन तेजी से बढ़ा है। फिटनेस और डाइट को लेकर जागरूक लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसे प्रोटीन से भरपूर और कम पानी वाला माना जाता है। वहीं, पारंपरिक दही भी सदियों से भारतीय आहार का अहम हिस्सा रहा है और इसके अपने कई स्वास्थ्य लाभ हैं। 

ऐसे में अब बहुत से लोग काफी कंफ्यूज हैं कि वो पाचन के लिहाज से हंग कर्ड का सेवन करें या फिर सदियों के इस्तेमाल होने वाले सामान्य दही का। अगर आप भी इसी डाउट में हैं तो आइए आपका ये डाउट दूर करते हैं। दरअसल, इन दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं, जिनके बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए। दोनों में अंतर जानने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार सही चुनाव कर सकेंगें। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हंग कर्ड या दही, गर्मी के मौसम में क्या बेहतर? - फोटो : Adobe stock
  सामान्य दही और हंग कर्ड में क्या है अंतर?
 
  • सामान्य दही -  दूध को जमाकर बनाया जाता है, इसमें पानी मौजूद रहता है।
  • हंग कर्ड- दही से पानी निकालकर बनाया जाता है, जिससे यह गाढ़ा और क्रीमी बनता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
हंग कर्ड या दही, गर्मी के मौसम में क्या बेहतर? - फोटो : Adobe stock
दोनों के पोषण में क्या अंतर है?

दही
 
  •  प्रोबायोटिक्स से भरपूर 
  • कैल्शियम और विटामिन B12 का अच्छा स्रोत
  • शरीर को ठंडक देता है

हंग कर्ड
 
  •  ज्यादा प्रोटीन 
  •  कम पानी, ज्यादा गाढ़ापन
  •  वजन घटाने वालों के लिए बेहतर विकल्प

 

4 of 5
हंग कर्ड या दही, गर्मी के मौसम में क्या बेहतर? - फोटो : istock
 स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है?
 
  • पाचन के लिए- सामान्य दही बेहतर है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स ज्यादा होते हैं
  • वजन घटाने के लिए- हंग कर्ड अच्छा माना जाता है
  • मसल्स बनाने के लिए- हंग कर्ड ज्यादा फायदेमंद है
  • गर्मी में ठंडक के लिए- सामान्य दही ज्यादा बेहतर है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंग कर्ड या दही, गर्मी के मौसम में क्या बेहतर? - फोटो : Freepik.com
दोनों में से क्या खाएं?

दोनों ही हेल्दी हैं, लेकिन आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको क्या चुनना चाहिए। पर अगर आप पाचन के हिसाब से दही खा रहे हैं तो सामान्य दही का सेवन ही बेहतर माना जाता है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें