Essential Steps to Take Immediately After Baby Birth: इस लेख में जानें कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के लिए कौन-से 5 जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Essential Steps to Take Immediately After Baby Birth: नवजात शिशु का जन्म परिवार के लिए जितनी खुशियां लेकर आता है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी बढ़ा देता है। जन्म के बाद शुरुआती कुछ घंटे और दिन बच्चे की सेहत और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान की गई छोटी-छोटी सावधानियां नवजात को संक्रमण, बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं।
हर साल 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाने वाला नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (Newborn Care Week) लोगों को नवजात की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करने का अवसर देता है। इस दौरान माता-पिता को बताया जाता है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद किन जरूरी सुविधाओं और देखभाल की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : FreePik
नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद उठाएं ये 5 जरूरी कदम
1. जन्म के तुरंत बाद कराएं स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट
बच्चे को जन्म के बाद मां की छाती से लगाकर रखना बेहद फायदेमंद होता है। इससे नवजात के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और स्तनपान शुरू करने में मदद मिलती है। इसे कंगारू मदर केयर का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Freepik.com
2. पहले घंटे में शुरू कराएं स्तनपान
जन्म के पहले एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान कराने की कोशिश करनी चाहिए। मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कोलोस्ट्रम कहलाता है। इसमें एंटीबॉडी और पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
4 of 6
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Freepik.com
3. समय पर करवाएं जरूरी टीकाकरण
नवजात को जन्म के समय निर्धारित टीके लगवाना जरूरी है। भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार, जन्म के समय बीसीजी, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV-0) और हेपेटाइटिस-B बर्थ डोज की सलाह दी जाती है। टीकाकरण का सही समय डॉक्टर और अस्पताल से जरूर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
5 of 6
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Adobe Stock
4. नाभि की साफ-सफाई का रखें ध्यान
नवजात की नाभि के बचे हुए हिस्से को साफ और सूखा रखना चाहिए। उस पर तेल, घी, पाउडर या घरेलू चीजें न लगाएं। नाभि को बार-बार छूने से बचें। अगर वहां लालिमा, सूजन, पस या बदबू दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Freepik.com
5. संक्रमण से बचाव के लिए अपनाएं सावधानियां
नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता शुरुआती दिनों में पूरी तरह विकसित नहीं होती। इसलिए बच्चे को छूने से पहले हाथ धोएं। बीमार लोगों को बच्चे से दूर रखें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें। बच्चे को साफ कपड़े पहनाएं और कमरे में स्वच्छता बनाए रखें।
----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।