कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। करीब आठ महीने पहले आया यह वायरस इतना नया है कि इसकी दवा और वैक्सीन तैयार करने का अबतक का सफर वैज्ञानिकों के लिए काफी चुनौती भरा रहा है। इस वायरस की संरचना, लक्षण और उपायों पर शोधकर्ता लगातार शोध कर रहे हैं। अब इस वायरस को लेकर हुए एक नए शोध में बिल्कुल नई जानकारी सामने आई है। कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम अतिसक्रिय हो जाता है। कोराना हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को कैसे चकमा देता है, यह शोध अध्ययन इसी विषय पर है।