फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में यौन इच्छा बढ़ाने वाले ड्रग को इस देश में मिली मंजूरी

Wed, 26 Jun 2019 11:51 AM IST
ललित फुलारा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : social media
अमेरिका में एक नए ड्रग को मंजूरी मिली है। यहां महिलाओं में यौन इच्छा बढ़ाने वाले ड्रग 'विलिसी' को स्वीकृत कर लिया गया है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने महिलाओं को इस ड्रग के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। अब यहां महिलाएं अपनी यौन रुचि को बढ़ाने के लिए इस ड्रग को अपनी जांघ और पेट में इंजेक्शन के जरिए ले सकती हैं।

 

 

विज्ञापन

2 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : file photo
अमेरिका संभवत: पहला देश है जहां इस तरह के ड्रग को मंजूरी मिली है। इस ड्रग के जरिए महिलाएं कई घंटों तक अपनी यौन इच्छा को बढ़ा सकती हैं। यह ड्रग यौन इच्छा से जुड़े हार्मोन को प्रभावित करता है और यौन रुचि को कई घंटों तक बढ़ा देता है। इस ड्रग को अमग फार्मास्यूटिकल्स ने बनाया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : file photo
यह ड्रग मस्तिष्क उत्तेजक हार्मोन 'मेलनोकोर्टिन' को बढ़ा देता है। महिला और पुरुषों में कामोत्तेजना के लिए यह हार्मोन ही जिम्मेदार होता है। यह नया ड्रग मस्तिष्क के इसी हार्मोन को बढ़ा देता है जिसकी वजह से कई घंटों तक यौन इच्छा को बरकरार रखा जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस ड्रग को जब आवश्यकता हो तभी लेना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : file photo
इसके इस्तेमाल से उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। यह ड्रग शारीरिक संबंध में कमी से होने वाले अवसाद को दूर करता है। यही वजह है कि अमेरिका में इसे मंजूरी दी गई है। एफडीए का कहना है कि जिन महिलाओं को दिल से जुड़ी और उच्च रक्च चाप की बीमारी है, उन्हें यह ड्रग नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें