कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौट रहे हैं। पहले से उपलब्ध दवाओं के आधार पर तो इलाज हो ही रहा था, वहीं पिछले कुछ महीनों में डेक्सामेथासोन, फेविपिराविर आदि कई नई दवाएं भी आई हैं। इन दवाओं के जरिए कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। अब दवा कंपनी सन फार्मा ने भी कोरोना मरीजों के लिए फ्लूगार्ड नाम से दवा लॉन्च की है।