फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा के फिटनेस का राज है उनका ये खास तरह का डाइट प्लान, दिनभर में खाते हैं ये चीजें

Mon, 20 Jan 2025 01:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 वर्षीय नीरज अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी अलर्ट रहते हैं जोकि उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सबसे जरूरी भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अपने प्रदर्शन को ठीक रखने और शरीर को फिट बनाए रखने के लिए वह सख्त डाइट और फिटनेस रूटीन का पालन करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा फिटनेस - फोटो : PTI
स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है, उन्होंने हिमारी मोर के साथ शादी रचाई है। रविवार (19 जनवरी) को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए नीरज ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। नीरज देश के सबसे पसंदीदा एथलीटों में से एक हैं। टोक्यो 2020 ओलंपिक और फिर पेरिस 2024 ओलंपिक में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनियाभर के लोगों को अपना फैन बनाया। 

27 वर्षीय नीरज अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी अलर्ट रहते हैं जोकि उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सबसे जरूरी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अपने प्रदर्शन को ठीक रखने और शरीर को फिट बनाए रखने के लिए वह सख्त डाइट और फिटनेस रूटीन का पालन करते हैं।



नीरज क्या-क्या खाते हैं और उनकी दिनचर्या कैसी है, आइए इस बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खुद को कैसे फिट रखते हैं नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा का फिटनेस प्लान

ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक इंटरव्यू में नीरज ने अपनी फिटनेस और डाइट प्लान को लेकर बात की है। नीरज ने बताया कि वह खुद के फिट रखने के लिए दिनचर्या का गंभीरता से पालन करते हैं और मील में प्रोटीन युक्त चीजों की मात्रा अधिक रखते हैं। प्रोटीन वाली चीजें मांसपेशियों के निर्माण, कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, शरीर को ताकत देने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं।

नीरज कहते हैं, सख्त फिटनेस रूटीन के दौरान कभी-कभी चीट मील के दौरान वह चूरमा और गोलगप्पे भी खाते हैं, हालांकि उनका पूरा ध्यान पौष्टिक आहार पर ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पौष्टिक आहार - फोटो : Freepik.com
बॉडी फैट परसेंटेज का रखते हैं ध्यान

नीरज बताते हैं, खेल के लिए शरीर को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती रहती है। आधुनिक खेल विज्ञान में बॉडी फैट परसेंटेज की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। बॉडी फैट परसेंटेज का मतलब व्यक्ति के शरीर में फैट की मात्रा कितनी होनी चाहिए?  नीरज चोपड़ा बॉडी फैट 10 प्रतिशत तक बनाए रखने की कोशिश करते हैं। शरीर में फैट की मात्रा न बढ़ने पाए इसके लिए खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। 

नीरज कहते हैं, जब आहार की बात आती है, तो मेरे लिए फलों और सलाद जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सबसे पहली पसंद हैं। 

4 of 5
सब्जियां-फल - फोटो : Freepik.com
खान-पान का रूटीन

नीरज बताते हैं, मेरी सुबह की दिनचर्या फल, दही, ओट्स, तीन-चार अंडे और दो हेल्दी ब्रेड के साथ शुरू होती है, इसके बाद प्रशिक्षण के लिए जाता हूं। नाश्ते में जूस या नारियल पानी और सूखे मेवे भी खाता हूं। ब्रेड और ऑमलेट मेरे पसंदीदा खाने की चीजें हैं पर फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये सप्ताह एक-दो बार ही खाता हूं।

दोपहर के भोजन में, नीरज आमतौर पर दही और चावल के साथ दाल, सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन और सलाद खाते हैं। प्रशिक्षण सत्रों और जिम के बीच में वे चिया सीड्स, सूखे मेवे विशेष रूप से बादाम और केला खाते हैं। ताजा जूस शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टाप भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
शरीर को कैसे रखते हैं फिट?

कुल मिलाकर, नीरज चोपड़ा के डाइट में फलों और प्रोटीन की खूब मात्रा होती है। मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ शरीर में फैट के संतुलन को बनाए रखने के लिए वह माइक्रो न्यूट्रिशन वाली चीजों का भी सेवन करते हैं। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का भी इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा के डाइट चार्ट में सैल्मन मछली भी शामिल हुई है जिसे प्रोटीन और ओमेगा-3 के लिए जाना जाता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Neeraj Chopra’s diet: Why Olympic champion became a non-vegetarian and a salmon lover


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें