फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों को भगाने के लिए बड़े काम आएंगे ये घरेलू उपाय, दूर रहेंगी डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां 

Wed, 11 Nov 2020 11:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में हर साल मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से लाखों लोगों की मौत होती हैं। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए आसपास साफ-सफाई की सलाह दी जाती है। मच्छरों के काटने के बाद होनी वाली खुजली भी आपको  परेशान कर देती है। सोते समय अगर मच्छर काट ले, तो नींद ही उड़ जाती है। मच्छरों को भगाने के लिए तो वैसे कई प्रकार के स्प्रे, अगरबत्ती, इलेक्ट्रिक बैट या बैडमिंटन आदि बाजार में मौजूद हैं। लेकिन मच्छरों को भगाने के कुछ घरेलू उपाय भी होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नीम का तेल
नीम का तेल मच्छरों को भगाने में कारगर है। अमेरिका की मॉस्क्यूटो कंट्रोल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार नारियल के तेल और नीम के तेल को बाराबर मात्रा में मिलाकर शरीर में लगाने से मच्छर आसपास भी नहीं फटकते हैं। एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल के गुणों से भरपूर नीम की गंध से मच्छर दूर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mint - फोटो : Pixabay
पुदीना
मच्छरों को भगाने में मिंट ऑइल यानी पुदीने का तेल बहुत कारगर है। मिंट ऑइल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर स्प्रे भी कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। अगर पुदीना की पत्तियों को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर नहीं आते हैं। 

4 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी
मच्छरों का लार्वा दूर करने में तुलसी बहुत कारगर है। अगर कमरे में खिड़की के पास तुलसी का एक पौधा लगा दें तो मच्छर घर में नहीं प्रवेश करते हैं। इस बात का जिक्र आयुर्वेद में भी है।  तुलसी के पौधे से मच्छर बहुत जल्दी भागते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कपूर
मच्छरों को दूर भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल बहुत मददगार हो सकता है। मच्छरों को भगाने के लिए कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर कपूर को जलाकर रख दें। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक कमरे को बंद रखें। ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे और काफी देर तक मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें