फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: कब्ज और पेट की दिक्कतों से परेशान लोगों के लिए डायटीशियन की खास सलाह, दवा जैसा कम करती है ये चीज

Sun, 19 Apr 2026 08:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लैक प्रून्स सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि गैस-ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत देते हैं। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कब्ज की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पाचन तंत्र पर भी इसका नकारात्मक असर देखा जा रहा है। यही वजह है कि लोगों में कब्ज और अपच की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अनियमित खान-पान, कम पानी पीना और डाइट में फाइबर की कमी कब्ज का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में लोग तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस तरह की दवाइयां भी आपके लिए दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 

क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में ही एक ऐसा उपाय मौजूद है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कब्ज को दूर कर सकता है? मशहूर डायटीशियन ने एक ऐसे ही प्राकृतिक लैक्सेटिव के बारे में बताया है जो कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
सूखा आलूबुखारा खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
कब्ज में ब्लैक प्रून्स के फायदे

रोज ठीक से पेट साफ होना, पाचन ही नहीं पूरे शरीर की अच्छी सेहत का सबसे बड़ा संकेत है। हालांकि, कई लोगों के लिए ये काफी मुश्किल टास्क हो सकता है। कब्ज-अपच के कारण अक्सर पेट फूला रहता है, भारीपन बना रहता है और आप काफी असहज महसूस करते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए डायटीशियन दीपशिखा जैन ने ब्लैक प्रून्स यानी आलूबुखारा को काफी फायदेमंद बताया है। 
 
  • ब्लैक प्रून्स को नेचुरल लैक्सेटिव कहा जाता है, जो न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि आंतों की सफाई भी करता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर, सोर्बिटोल और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट की समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।
  • अगर आप बार-बार कब्ज, गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो ब्लैक प्रून्स आपके लिए एक सरल और असरदार घरेलू समाधान साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
क्या कहती हैं डायटीशियन

आहार विशेषज्ञ कहती हैं, आलूबुखारा खाना उन लोगों के लिए दवा की तरह काम करता है जो कब्ज से अक्सर परेशान रहते हैं।
 
  •  ब्लैक प्रून्स में हाई फाइबर कंटेंट होता है, जो मल को सॉफ्ट बनाता है और आंतों की मूवमेंट को बेहतर करता है। 
  • इसमें मौजूद सोर्बिटोल नाम का तत्व भी होता है जो कब्ज की दिक्कत को दूर करने में आपके लिए मददगार हो सकता है।
  • ब्लैक प्रून्स सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत देते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आलूबुखारा खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com
इन फायदों के बारे में भी जानिए

डायटीशियन बताती हैं आप रोजाना 4-5 ब्लैक प्रून्स को रात को भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, मैंगनीज, कॉपर और विटामिन बी6 जैसे जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ऐसे में पाचन के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर, हड्डियों को ठीक रखने के साथ ये आपको क्रॉनिक बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस, न्यूज एजेंसी पीटीआई इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें