National Pollution Control Day 2025: हर साल 2 दिसंबर को देशभर में नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से वायु प्रदूषण का कहर जारी है। बीत कुछ दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ था लेकिन अब फिर कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है।
इस स्थिति में भी हवा में सूक्ष्म कण PM2.5 की मात्रा अभी भी इतनी अधिक है कि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। इस 'जहरीली' हवा में लंबे समय तक रहना सांस की बीमारियों, अस्थमा अटैक और हृदय संबंधी जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है।
इस गंभीर वातावरण में अक्सर लोग यह सोचकर लापरवाह हो जाते हैं कि खतरा टल गया है, जबकि वास्तव में हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें गंभीर बीमारियों के जोखिम को कई गुना बढ़ा देती हैं। इन आदतों को अनदेखा करना फेफड़ों, हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए विषेशज्ञ सलाह देते हैं कि इस 400 एक्यूआई वाले वातावरण में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।