फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nutrition Week: प्रोटीन के लिए केवल मांस और अंडा ही विकल्प नहीं, शाकाहारी हैं तो खाएं ये पांच चीजें

Wed, 02 Sep 2020 06:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रोटीन - फोटो : फाइल फोटो
हमारे शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन जरूरी होता है। इसी बारे में जागरूकता को लेकर हर साल एक से सात अगस्त तक नेशनल न्यूट्रीशन वीक यानी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस साल की थीम 'ईट-राइट, बाइट-टू-बाइट' रखी गई है। हमारे शरीर के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की ही तरह प्रोटीन भी बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो जरूरी है कि भरपूर मात्रा में प्रोटीन को आहार में शामिल करने को कहा जाता है। प्रोटीन के लिए लोग अक्सर अंडे, मछली और मीट का नाम लेते हैं। अधिकतर लोगों को यही लगता है कि मांसाहार ही प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। लेकिन ऐसा नहीं है। शाकाहारी लोगों के लिए भी प्रोटीन पाने के भरपूर विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 6
quinoa - फोटो : Social Media
किनुवा
  • किनुवा एक तरह का बीज होता है। इसे बथुआ भी कह सकते हैं। इसके बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा होती है। किनुवा प्रोटीन का एक अच्छा खासा स्त्रोत होता है। वैसे लोग जो मांसाहारी नहीं हैं यानी अंडे, मछली, मांस वगैरह नहीं खाते हैं, वे किनुवा को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सोया मिल्क - फोटो : Social Media
टोफू
  • टोफू होता क्या है? दरअसल यह सोयाबीन के दूध से बनने वाला पनीर होता है। टोफू का सेवन शाकाहारी लोग तो करते ही हैं, वीगन लोगों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। यह प्रोटीन का ऐसा स्त्रोत है जो पौधों से उगने वाले फल से मिलता है। टोफू में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

4 of 6
रामदाना  - फोटो : social media
रामदाना 
  • रामदाना छोटे-छोटे सफेद दाने की तरह होता है। इसे अमरनाथ या राजगिरा भी कहा जाता है। ये किनोवा की तरह ही बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ग्लूटेन फ्री रामदाना मैगनीज, फास्फोरस और आयरन का भरपूर स्रोत होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
कुट्टू का आटा - फोटो : Social Media
कुट्टू 
  • पर्व में अक्सर व्रत करने वाले लोग फलाहार में कुट्टू से अने चीजों का सेवन करते हैं। रामदाना और किनोवा की तरह ही यह भी प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे भी ओट्स और गेहूं की तरह आटा बनाकर खाया जा सकता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Protein Foods - फोटो : Pixabay
चिया सीड्स
  • चिया सी़ड्स को भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। ज्यादातर जैम और पुडिंग में चिया सीड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं केक बेक करने के लिए भी अंडे की जगह पर भी इसका इस्तेमाला किया जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और आयरन सोलेनियम भी पाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें