E-cigarette
फोरम का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय का ई-सिगरेट व इसी तरह के उत्पादों के खिलाफ लिया गया फैसला सही और प्रशंसनीय है। नेशनल हेल्थ फोरम ने स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को 27 अगस्त को लिखे पत्र में कहा, अन्य दूसरे मंत्रालयों को स्वास्थ्य मंत्रालय के इस कदम का समर्थन करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के उत्पाद प्रतिबंधित हो और सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम या ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कानूनी उत्पाद के रूप में शामिल नहीं करना चाहिए।