बच्चों की कराएं जांच
- फोटो : Freepik.com
कैसे करें बच्चों में इसकी पहचान?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में मिर्गी के दौरे के लक्षण वयस्कों की तरह होना जरूरी नहीं है। बच्चों की कुछ असामान्य स्थितियां भी इसके खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
- बच्चा अचानक कुछ सेकंड के लिए एकटक देखने लगे और आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न दे।
- बार-बार बिना वजह हाथ, पैर या चेहरे की मांसपेशियों में झटके आएं।
- अचानक शरीर अकड़ जाए या बच्चा बिना वजह गिर पड़े।
- कुछ समय के लिए बच्चा अजीब व्यवहार करे या दौरे के बाद भ्रमित नजर आए।
- कुछ बच्चों को दौरे से पहले अजीब गंध महसूस होने, डर लगने या शरीर में झनझनाहट जैसे अनुभव भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर बच्चे को मिर्गी के दौरे बच्चे को सुरक्षित जगह पर लिटाएं, आसपास की नुकीली या सख्त चीजें हटा दें और उसे करवट दिलाएं। बच्चे को जोर से पकड़ने, झटके रोकने या मुंह में पानी या उंगली डालने की कोशिश न करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।