फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: 80 लाख से ज्यादा बच्चे हैं मिर्गी का शिकार, आपके बच्चे में भी हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Mon, 16 Nov 2026 05:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों में मिर्गी हमेशा तेज झटकों के रूप में नहीं दिखती। एकटक देखना, कुछ समय के लिए प्रतिक्रिया न देना और बार-बार असामान्य हरकतें भी इसका संकेत हो सकती हैं। समय पर जांच और इलाज से दौरों को कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
बच्चों में मिर्गी की समस्या का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आपके आसपास भी कोई व्यक्ति मिर्गी की समस्या का शिकार है, उसे अक्सर झटके जैसे दौरे आते रहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मिर्गी मस्तिष्क संबंधी  एक क्रॉनिक विकार है, जिसमें मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं में असामान्य विद्युत गतिविधि के कारण बार-बार दौरे पड़ते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी ये दिक्कत हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनिया भर में 80 लाख से ज्यादा बच्चे और किशोर मिर्गी के साथ जी रहे हैं और हर साल 12 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में मिर्गी की समस्याओं का समय रहते पता नहीं चल पाता है। आमतौर पर इसके लक्षणों को अक्सर माता-पिता  शरारत या ध्यान भटकना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार बच्चों की कुछ असामान्य हरकतें जैसे अचानक कुछ सेकंड के लिए शांत हो जाना, किसी बात का जवाब न देना या एकटक सामने देखते रहना भी मिर्गी की समस्या की ओर संकेत हो सकता है। अगर आपके या आसपास किसी बच्चे में बार-बार इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मिर्गी के दौरे की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Adobe Stock
बच्चों में मिर्गी की समस्या के बारे में जानिए

मिर्गी की बढ़ती समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से  भारत में हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। मिर्गी जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने, इसके लक्षणों, कारणों और उपचार की सही जानकारी देने के लिए  ये खास दिन मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी माता-पिता को बच्चों में इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

मिर्गी ऐसी बीमारी है, जिसमें दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी होने से दौरे पड़ने लगते हैं। जरूरी नहीं कि हर बार मिर्गी का दौरा पड़ने पर बच्चा जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकने लगे। कुछ बच्चों में इसके लक्षण इतने हल्के होते हैं कि माता-पिता को लंबे समय तक बीमारी का पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

3 of 4
बच्चों में मिर्गी की दिक्कत क्यों होती है? - फोटो : Freepik.com
कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है इसका शिकार?

हमारा दिमाग लाखों-करोड़ों तंत्रिका कोशिकाओं के जरिए शरीर को संदेश भेजता है। ये संदेश इलेक्ट्रिकल संकेतों के रूप में काम करते हैं। जब दिमाग में इन संकेतों की गतिविधि अचानक असामान्य हो जाती है, तो दौरा पड़ सकता है। बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं।
 
  • बच्चों के जन्म के समय दिमाग में ऑक्सीजन की कमी, सिर में गंभीर चोट, दिमाग में संक्रमण, कुछ आनुवंशिक कारण इसके जोखिम बढ़ा सकते हैं। 
  • बच्चों में हर दौरा मिर्गी नहीं होता। तेज बुखार के दौरान भी कुछ बच्चों में दौरे पड़ सके हैं, इसे फीब्राइल सीजर कहा जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों की कराएं जांच - फोटो : Freepik.com
कैसे करें बच्चों में इसकी पहचान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में मिर्गी के दौरे के लक्षण वयस्कों की तरह होना जरूरी नहीं है। बच्चों की कुछ असामान्य स्थितियां भी इसके खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
 
  • बच्चा अचानक कुछ सेकंड के लिए एकटक देखने लगे और आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न दे।
  • बार-बार बिना वजह हाथ, पैर या चेहरे की मांसपेशियों में झटके आएं।
  •  अचानक शरीर अकड़ जाए या बच्चा बिना वजह गिर पड़े।
  •  कुछ समय के लिए बच्चा अजीब व्यवहार करे या दौरे के बाद भ्रमित नजर आए।
  • कुछ बच्चों को दौरे से पहले अजीब गंध महसूस होने, डर लगने या शरीर में झनझनाहट जैसे अनुभव भी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर बच्चे को मिर्गी के दौरे बच्चे को सुरक्षित जगह पर लिटाएं, आसपास की नुकीली या सख्त चीजें हटा दें और उसे करवट दिलाएं। बच्चे को जोर से पकड़ने, झटके रोकने या मुंह में पानी या उंगली डालने की कोशिश न करें।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें