फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Dengue day: डेंगू से बचाव इतना भी मुश्किल नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कब करानी चाहिए जांच

Fri, 16 May 2025 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के मच्छर दिन के समय ज्यादा काटते हैं। जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक भारत में डेंगू के मामले रिपोर्ट किए जाते हैं, कुछ स्थितियों में ये खतरनाक-रक्तस्रावी और जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू का खतरा - फोटो : Freepik.com
National Dengue Day 2025: हर साल मानसून के दिनों में कई प्रकार की मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू उनमें से एक है जिसके कारण दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित होते हैं। भारतीय आबादी के लिए भी डेंगू एक बड़ा खतरा रहा है। जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक भारत में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते हैं, कुछ स्थितियों में ये खतरनाक-रक्तस्रावी और जानलेवा भी हो सकता है।

डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के मच्छर दिन के समय ज्यादा काटते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू किसी को भी हो सकता है, अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान न हो पाए और इसका इलाज न मिले तो ये आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है, जिसमें जान भी जा सकती है।

वेक्टर जनित इस रोग के बारे में लोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने और डेंगू से बचाव को लेकर अलर्ट करने के उद्देश्य से 16 मई को नेशनल डेंगू डे मनाया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
मच्छर के कारण होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com
मच्छरजनित रोगों का खतरा-डेंगू

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू-चिकनगुनिया हो या मलेरिया, इन सभी से बचाव को लेकर लगातार अलर्ट रहने की आवश्यकता है। इसके लिए मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनना, मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल करना और यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि घरों और समुदायों के आस-पास पानी जमा न हो। 

डेंगू के मामले वैसे तो मानसून के दिनों में अधिक देखे जाते रहे हैं, पर बचाव को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और इसका पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू का खतरा और लक्षण - फोटो : Freepik.com
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी सलाह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ जरूरी सलाह दिए हैं, जिनकी मदद से आप डेंगू के लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर आप और आपका परिवार डेंगू से सुरक्षित रह सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि डेंगू के खतरे और इसके कारण होने वाली जटिलताओं से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लक्षणों की पहचान करें।
  • अगर आपको कुछ दिनों से तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, आंख घुमाने पर दर्द हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
  • डेंगू के कारण आपको पीठ और जोड़ों में दर्द के साथ कुछ स्थितियों में मसूड़ों और नाक से खून आने की भी दिक्कत हो सकती है।

4 of 5
खून की जांच - फोटो : Freepik.com
कब कराएं जांच?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको कुछ दिनों से डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं और सामान्य उपचार के बाद भी इसमें आराम नहीं मिल रहा है तो इसकी समय रहते जांच कराएं। डेंगू की नि:शुल्क जांच की सुविधा कई चिन्हितअस्पतालों में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छरों के काटने से बचें - फोटो : Freepik.com
इन बातों का भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सभी लोगों को डेंगू को लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
  • डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
  • ये मच्छर बर्तन, कूलर और बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा पानी में पनपते हैं।
  • डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं। मच्छरों को काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।


------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें