फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Dengue Day 2023: 16 मई को मनाया जा रहा है राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जानें थीम और बचाव के उपाय

Tue, 16 May 2023 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू - फोटो : istock

National Dengue Day 2023: गर्मियों की शुरुआत में घर के आसपास मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है, जो कई वायरल बीमारियों का कारक बनता है। मानसून आते आते डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के साथ ही मच्छर जनित कई रोगों की शिकायत बढ़ जाती है। डेंगू के कारण हर साल अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। डेंगू एक जानलेवा बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण की पहचान न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। डेंगू किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन बच्चों में इसका असर तेजी से देखा जाता है। डेंगू में प्लेटलेट्स लगातार कम होने लगते हैं।

हर साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी और इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सरकार डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करती है। डेंगू से बचाव के उपाय, लक्षणों की पहचान कर सही इलाज के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
कब मनाते हैं राष्ट्रीय डेंगू दिवस

डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई को मनाते हैं। इस दिन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
dengue - फोटो : dengue
डेंगू से जुड़ी जरूर जानकारी
 
  • डेंगू का संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से फैलता है।
  • डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिन तक रहते हैं।
  • इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते है।
  • डेंगू से संक्रमित मरीज जितना संभव हो उतना आराम करें और खूब पानी पीएं।

4 of 5
dengue
राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम

हर साल डेंगू दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम 'डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का उपयोग करें' तय की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dengue - फोटो : अमर उजाला
डेंगू से बचाव
 
  • डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए आसपास मच्छरों को पनपने न दें। 
  • जमा पानी में डेंगू के लार्वा पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में घर के आसपास पानी जमा न रहने दें।
  • साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें