दरअसल, नेल पॉलिश में पाए जाने वाला टाल्यूईन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह आपके नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। टाल्यूईन के कारण सिरदर्द, कमजोरी, बेहोशी, चक्कर आना और मतली जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। साथ ही टाल्यूईन के कारण किडनी, लिवर और प्रजनन विकार को प्रभावित कर सकता है।