तेज बुखार होने पर अक्सर लोग ठंड लगने की शिकायत करते हैं और गर्म कपड़े पहन लेते हैं। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं जिससे खूब पसीना आए और बुखार उतर जाए। ये सबसे बड़ी गलती है। बुखार को उतारने के लिए गर्म कपड़े पहनना, स्वास्थ्य के लिए सरासर गलत है। बल्कि इसकी जगह कोशिश ये करनी चाहिए जिससे शरीर का तापमान घटे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
बुखार की वजह से तापमान बढ़ता है और अगर गर्म कपड़े पहना दिए जाएं तो और तेजी से तापमान बढ़ जाएगा। कई बार गर्मी ज्यादा लगने से बैचेनी भी होने लगती है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी बजाए कोशिश ये करनी चाहिए कि तापमान कम हो ना कि बढ़े। तापमान कम करने का सबसे बेहतर तरीका है स्पजिंग। यानि ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं। इससे धीरे-धीरे तापमान घटेगा।
4 of 6
- फोटो : getty images
इसके अलावा डॉक्टर से सही दवा लें। दवा और ठंडी पट्टी के प्रयोग से बुखार कम होगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
एक और तरीका है बुखार कम करने का। मरीज को खूब सारा लिक्विड दें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ लेने से बुखार पर असरदार होता है। इसके पीछे वजह बहुत ज्यादा पेशाब जाना पड़ता है जिससे बुखार घटता है।