फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? त्वचा से लेकर फटे होंठों तक जानें सच

Wed, 14 Oct 2026 11:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mustard Oil in Navel: बड़े बुजुर्ग हमेशा नाभि में सरसों का तेल लगाने की सलाह देते हैं। दादी नानी के इस घरेलू नुस्खे के क्या फायदे हैं, और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये भी जान लें।
विज्ञापन
1 of 6
सरसो का तेल नाभि में लगाने के फायदे - फोटो : Ai
how to apply oil in navel: बदलते मौसम में त्वचा का रूखापन, फटे होंठ, पेट की परेशानी और शरीर में जकड़न जैसी समस्याएं अधिकतर लोगों को सताती हैं। भारतीय घरों में कई पीढ़ियों से सरसों के तेल का इस्तेमाल घरेलू देखभाल के लिए किया जाता रहा है। ऐसा ही एक नुस्खा है सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदें  डालना।

असल में सरसों के तेल में मौजूद फैटी एसिड (वसा) और विटामिन ई त्वचा की प्राकृतिक नमी को लॉक करके उसे अंदर से पोषण देते हैं। आयुर्वेदिक परंपरा में तेल मालिश को शरीर की देखभाल का एक हिस्सा माना गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या नाभि में तेल लगाना सही है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा का रूखापन कम करे - फोटो : Adobe stock
त्वचा का रूखापन कम करे

बदलते मौसम में त्वचा की नमी कम होने से ड्रायनेस और खिंचाव महसूस होता है। ऐसे में सरसों के तेल में मौजूद वसा त्वचा की ऊपरी परत को मुलायम बनाने में मदद करता है। नाभि के आस-पास तेल लगाने से त्वचा के उस हिस्से के साथ ही पूरे शरीर की त्वचा का रूखापन भी कम हो जाता है। हालांकि प्रभावित त्वचा पर सीधे मॉइस्चराइजर लगाना और ज्यादा असरदार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
लिप्स - फोटो : Adobe
फटे होंठों से दिलाता है राहत 

सर्द हवाओं की ओर बढ़ते इस मौसम में होंठों का फटना काफी आम है। ऐसे में नाभि में सरसों का तेल लगाने से होंठ ड्राई नहीं होते। माना जाता है कि रोज रात को नाभि में सरसों का तेल लगाने से होंठ बेहद मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं। हालांकि इसके साथ ही आप फटे होंठों के लिए पेट्रोलियम जेली या बिना खुशबू वाले लिप बाम भी लगा सकती हैं।

4 of 6
पाचन - फोटो : adobe stock images
पेट की हल्की असहजता में आराम

पेट पर गरम तेल से हल्की मालिश करने से आराम और सुकून का अनुभव होता है। असल में सरसों के तेल की मालिश से मिलने वाली गरमाहट पेट के आस-पास की मांसपेशियों को कुछ समय के लिए आराम महसूस होता है। वहीं मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से पर हल्की मालिश भी आराम देती है, क्योंकि तेल की हल्की गरमाहट सुखद अनुभव कराती है और आपको अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन

5 of 6
oil on navel - फोटो : Adobe stock
नाभि में सरसों का तेल कैसे लगाएं?

रात में सोने से पहले नाभि को साफ और सुखाकर 2-3 बूंद सरसों का तेल लें। तेल को हल्के हाथों से नाभि और उसके आस-पास की त्वचा पर लगाएं। जोर से रगड़ने या बहुत अधिक तेल लगाने की जरूरत नहीं है। अगर जलन, लालिमा, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत धोकर इस्तेमाल बंद कर दें। संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Body Itching - फोटो : Adobe stock
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नाभि में तेल?

जिन लोगों की त्वचा बेहद संवेदनशील है या जिन्हें सरसों के तेल से एलर्जी है, उन्हें नाभि में इसे लगाने से बचना चाहिए। नाभि के आस-पास कट, घाव, लालिमा, खुजली, संक्रमण या किसी तरह की त्वचा संबंधी समस्या होने पर भी तेल न लगाएं। छोटे बच्चों पर बिना विशेषज्ञ की सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।

नोट: ये लेख आयुर्वेद और सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर चिकित्सीय परामर्श लें। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें