ओरल हाइजीन यानी मुंह की साफ-सफाई को लेकर जागरूक रहना बहुत आवश्यक है। यह केवल दांतों की सेहत से जुड़ा मसला नहीं है, ओरल हाइजीन को नजरअंदाज करना पूरे शरीर पर भारी पड़ सकता है। दांतों, मसूड़ों और जुबान आदि पर होने वाला संक्रमण ह्रदय और लिवर जैसे अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर यदि आप डायबिटीज जैसी समस्याओं से पहले ही जूझ रहे हों तो, मुंह की सफाई का पूरा ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है।
दांतों की सफाई और नियमित जांच भी अन्य शारीरिक परीक्षणों की ही तरह है। ओरल हाइजीन के लिए हम सभी कई तरह के उत्पादों को प्रयोग में लाते हैं, माउथवॉश भी उनमें से एक है। माउथवॉश के चयन और उपयोग दोनों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है।