फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papaya Leaf Benefits: सिर्फ फल ही नहीं पपीते के पत्ते भी हैं बेहद फायदेमंद, मानसून की इन बीमारियों से देते हैं सुरक्षा

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीते की पत्तियों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock
दुनियाभर में वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए पपीते का सेवन किया जाता रहा है। पपीता अपने जीवाणुरोधी गुणों के साथ पाचन को बढ़ावा देने वाले फलों में से भी एक माना जाता है। यह फल विटामिन-ई, सी और बीटा-कैरोटीन के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। पपीता के पौधे के लगभग हर हिस्से के उपयोग से होने वाले लाभ का जिक्र मिलता है, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि फलों के साथ पपीता के पत्ते भी शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। विशेषकर पपीता के पत्ते, मानसून के इस समय में फैलने वाले कई तरह की बीमारियों के उपचार में भी आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 

आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस में भी पपीते के पत्ते, विशेषकर इसके रस के अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलता है। फल की तरह, पपीते के पत्ते में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन में मदद करने के साथ सूजन और रक्त के अवयवों में सुधार करने में भी लाभकारी हो सकता है। पाचन के अलावा, करपैन जैसे अल्कलॉइड यौगिक रूसी और गंजेपन पर भी प्रभावी ढंग से काम करते हैं। आइए पपीते के पत्ते से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पपीते की पत्तियों का जूस - फोटो : iStock
डेंगू बुखार में लाभ

डेंगू बुखार को ठीक करने के लिए दवाइयों के साथ पपीते के पत्ते के रस का सेवन करना काफी कारगर माना जाता है। डेंगू, संक्रमित एडीज मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी है, जिसमें  रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पपीते के पत्ते का अर्क प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने में सहायक हो सकता है। प्लेटलेट्स कम रहने से डेंगू के लक्षण बिगड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले तरीके - फोटो : iStock
ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि पपीते के पत्ते म्यूरिन मॉडल में प्लेटलेट और आरबीसी की संख्या में वृद्धि करने वाले पाए गए हैं। इस आधार पर शोधकर्ता सुझाव देते हैं कि पपीते के पत्ते के अर्क का उपयोग हेमोपोइजिस और थ्रोम्बोपोइज़िस को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तौर पर काम करता है। डेंगू जैसी जिन बीमारियों में ब्लड प्लेटलेट्स घटने लगते हैं उसमें सुधार करने के लिए भी इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

4 of 5
मलेरिया बुखार में पपीते की पत्तियों के लाभ - फोटो : iStock
मलेरिया रोधी गुण

डेंगू के साथ-साथ पपीते के पत्तों को इसके मलेरिया रोधी गुण के लिए भी जाना जाता है। पपीते के पत्ते में पाया जाने वाला एसिटोजिनिन यौगिक मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को मलेरिया की दिक्कत होती है, उन्हें पपीते के पत्ते का अर्क देने से बीमारी के लक्षणों को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन के लिए फायदेमंद हैं पपीते की पत्तियां - फोटो : pixabay
पाचन स्वास्थ्य के लिए फायेदमंद

पपीते का फल और इसकी पत्तियां, दोनों को पाचन के लिए काफी कारगर माना जाता है। यह लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक हैं। पपीते के पत्ते का रस लिवर की सफाई करने में फायदेमंद पाया गया है जिससे लिवर में विषाक्तता के खतरे को कम किया जा सकता है। यही कारण है कि इसे क्रोनिक लिवर डिजीज, पीलिया और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें