पेट की समस्या-कब्ज की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
कैसे जानें आपको फूड पॉइजनिंग है या हेपेटाइटिस ए?
फूड पॉइजनिंग और हेपेटाइटिस-ए दोनों बीमारियां अक्सर दूषित भोजन या पानी से जुड़ी होती हैं और शुरुआत में कई लक्षण एक जैसे दिखाई देते हैं।
- दोनों में मतली, उल्टी, पेट में दर्द, कमजोरी और कभी-कभी बुखार हो सकते हैं। हालांकि दोनों का कारण अलग-अलग होता है।
- फूड पॉइजनिंग में बैक्टीरिया, वायरस टॉक्सिन जिम्मेदार हो सकते हैं, जबकि हेपेटाइटिस-ए केवल एचएवी वायरस के कारण होता है।
- दोनों से बचाव के लिए साफ पानी पीना, भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और बाहर भोजन न खाना बेहद जरूरी है।
यदि मरीज को केवल उल्टी, दस्त और पेट दर्द है और कुछ दिनों में सुधार होने लगता है तो यह फूड पॉइजनिंग हो सकती है। लेकिन अगर कमजोरी लंबे समय तक बनी रहे, आंखें और त्वचा पीली पड़ जाएं, पेशाब गहरा हो जाए तो हेपेटाइटिस ए का खतरा हो सकता है। समय रहते डॉक्टर से इसकी जांच करा लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।