फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

Sat, 21 Jan 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान,लाइफस्टाइल आदि का खास ध्यान रखना चाहिए। हर महीने मेंसस आने की वजह से वे इसे सामान्य रूप से लेती हैं और ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इन दिनों बहुत ही एहतियात बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या-क्या गलतियां कर बैठती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

2 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
अक्सर पीरियड्स के दौरान रक्त के साथ-साथ थक्के आने लगते हैं जिस पर महिलाएं ध्यान नहीं देतीं। उन्हें ये आम लगता है। अगर आपको भी यह समस्या होती है तो इसे इग्नोर ना करें और डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

3 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
कई महिलाएं अपनs मासिक धर्म की तारीख याद नहीं रखतीं। इस वजह से जब उन्हें पीरियड्स होते हैं तो उन्हें पता नहीं लग पाता और वह परेशान हो जाती हैं।

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

4 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
महिलाएं एक ही पैड को पूरे दिन चलाती हैं और सिर्फ रात में ही बदलती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो ये आपके लिए खतरा बन सकता है। जी हां, लगातार कई घंटों तक एक ही पैड के इस्तेमाल से इंफेक्शन हो जाता है जो आगे चलकर घातक साबित होता है। इसके लिए हर 6 घंटे बाद पैड बदलना चाहिए।
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

5 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
पीरियड्स के दौरान या इससे पहले कई महिलाओं को कब्ज, डायरिया, पेट में दर्द आदि की शिकायत रहती है। ऐसे में उन्हें कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती। लेकिन उन दिनों खाना नहीं खाने से आपको कमजोरी आ सकती है।
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

6 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
इन दिनों कई महिलाएं शराब का सेवन करती हैं जिससे उनका दर्द और बढ़ जाता है। साथ ही तंबाकू के सेवन से भी बचना चाहिए। ऐसे में आपको चाय और खूब पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

7 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
लोगों को मानना है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती। लेकिन इन दिनों असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम, पड़ सकते हैं भारी

8 of 8
पीरियड्स के दौरान गलतियां
पीरियड्स में महिलाओं को असहनीय दर्द होता है जिससे निजात पाने के लिए वह दवा लेती हैं लेकिन बहुत अधिक दवाओं का सेवन नुकसानदेह होता है। ये किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से सिकाई कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें