डायबिटीज मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। आहार और जीवनशैली की गड़बड़ी डायबिटीज को बढ़ाने का कारण बन सकती है। यही कारण कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाव के निरंतर उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज की समस्या से बचाने में मेथी के दानों का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। मेथी के दानों में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं।
सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, मेथी के सेवन को अध्ययनों में कई प्रकार के अन्य स्वास्थ्य लाभ के लिए भी कारगर बताया गया है। वर्षों से मेथी के बीजों का उपयोग पेट के विकार, कब्ज, बुखार और एनीमिया को ठीक करने के लिए भी किया जाता रहा है।
अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी के कई चिकित्सकीय लाभ भी हैं जैसे कि लिवर की समस्या और सूजन को कम करने के साथ इसके एंटी-अल्सर और एंटीकैंसर गुण शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।