शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते रहना ही काफी नहीं है, मेंटल हेल्थ को लेकर भी सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं। स्ट्रेस-एंग्जाइटी की समस्या हर उम्र के लोगों में आम हो गई है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा काम का दबाव, आर्थिक समस्याएं, पारिवारिक कलह जैसी विपरीत परिस्थितियों के कारण मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेंटल हेल्थ का ठीक रहना भी बहुत जरूरी है। जिन लोगों को अक्सर स्ट्रेस या डिप्रेशन की समस्या होती है, उनमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से लेकर इंफ्लेमेशन जैसी कई गंभीर दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
डॉक्टर कहते हैं, मेंटल हेल्थ के रेड फ्लैग्स को पहचानना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज हो जाए और आप गंभीर दिक्कतों से बच सकें।