फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटल हेल्थ: हर समय उदासी और चिड़चिड़ापन कहीं मानसिक बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए ये रेड फ्लैग्स

Thu, 05 Nov 2026 07:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां कई बार छोटे-छोटे संकेतों के रूप में सामने आती हैं। लगातार उदासी, नींद और भूख में बदलाव, चिड़चिड़ापन और खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार ऐसे रेड फ्लैग्स हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते इन संकेतों को पहचानकर विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
मेंटल हेल्थ की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए मेंटल हेल्थ का ठीक रहना भी जरूरी माना जाता है। असल में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक होते हैं, इनमें से एक में भी होने वाली दिक्कत का असर दूसरे की सेहत पर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोनों को ठीक रखने के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

हालांकि आजकल बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी उम्र के लोगों में चिंता और मानसिक थकान होना आम बात हो गई है। ऑफिस का काम हो, पढ़ाई का दबाव या निजी जिंदगी की परेशानियां, इन सबका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। हालांकि परेशानी तब बढ़ जाती है, जब हम मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को पहचान नहीं पाते और उन्हें सामान्य तनाव या मूड स्विंग समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं।

क्या आपने कभी महसूस किया है कि अब किसी काम में मन नहीं लगता, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा है या लोगों से मिलने-जुलने का भी मन नहीं करता? अगर हां तो सावधान हो जाइए ये मेंटल हेल्थ के रेड फ्लैग्स हो सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
स्ट्रेस-एंग्जायटी की समस्या - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमें शारिरिक स्वास्थ्य की ही तरह से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। अगर समय रहते मानसिक स्वास्थ्य समस्याों के संकतों को पहचान लिया जाए, तो सही मदद और इलाज से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। पहले आइए जान लेते हैं मानसिक स्वास्थ्य के ऐसे कौन से रेड फ्लैग्स हैं जिन्हें बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

क्या आपको भी किसी चीज में खुशी नही मिलती?
 
  • क्या  आप अक्सर उदास, खालीपन या निराशा महसूस करते हैं और पहले जिन चीजों को करने में खुशी मिलती थी, उनमें भी दिलचस्पी खत्म हो गई है, तो यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। अगर ये लगातार बनी हुई है तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन

3 of 4
नींद की कमी से खतरा - फोटो : Freepik.com
नींद और भूख में हो गया है अचानक बदलाव?
 
  • बिना किसी स्पष्ट वजह के बहुत ज्यादा सोना या रातभर नींद न आना, भूख बिल्कुल खत्म हो जाना या जरूरत से ज्यादा खाने लगना भी अलर्ट करने वाले संकेत हैं। लंबे समय तक ऐसे बदलाव बने रहना डिप्रेशन या दूसरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

छोटी-छोटी बातों पर होता है चिड़चिड़ापन?
 
  • अगर पहले आप शांत रहते थे, लेकिन अब छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा है, तो इसे सिर्फ स्वभाव में बदलाव समझकर न टालें। लगातार चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी भी मानसिक परेशानी के लक्षण हो सकते हैं। अगर अक्सर बेचैनी रहती है या बिना वजह घबराहट महसूस होती है तो इस बारे में किसी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन

4 of 4
मेंटल हेल्थ की समस्याएं - फोटो : adobe stock images
अकेले रहने का करता है मन?
 
  • अगर आपका मन किसी से बात करने, दोस्तों से मिलने या परिवार के साथ समय बिताने का नहीं करता और आप लगातार खुद को सबसे अलग रखने लगे हैं, तो यह भी एक रेड फ्लैग हो सकता है।  सामाजिक दूरी के साथ अगर उदासी, डर या निराशा भी बढ़ रही हो तो इस संकेतों को बिल्कुल अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

खुद को नुकसान पहुंचाने का आता है ख्याल?
  • खुद को नुकसान पहुंचाने का ख्याल आना सबसे गंभीर संकेतों में से एक है। अगर आपके मन में बार-बार खुद को नुकसान पहुंचाने, मरने या जिंदगी खत्म करने के विचार आ रहे हैं, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। ऐसे में तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद जरूरी है। अगर आपके आसपास भी किसी व्यक्ति को इस तरह की दिक्कत हो रही है तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें