फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस के बाद महिलाओं में वजन बढ़ने का कारण है ये, सही दिनचर्या से घटा सकती हैं वजन

Tue, 17 Sep 2019 10:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा
चालीस साल के बाद ज्यादातर महिलाओं के साथ देखा गया है कि उनका वजन एकदम से बढ़ने लगता है। सारे जतन करने के बावजूद वो खुद को मोटा होने से रोक नहीं पाती हैं। इन सब का कारण है मेनोपॉज। जी हां मासिक चक्र की प्रक्रिया के खत्म होने के कारण महिलाओं में हार्मोन्स का असंतुलन होने लगता है जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
वैसे तो मोटापा अपने आप में एक बड़ी बीमारी है जिसकी वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट की परेशानी हो जाती है। इसलिए जरूरत है कि इस वक्त महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आइए जाने वो कौन से तरीके हैं जिन्हें महिलाओं को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
रोजाना करें व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने का मतलब यह नहीं है कि महिलाएं जिम में ही पसीना बहाए क्योंकि बहुत सी घरेलू महिलाओं के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता। इसलिए महिलाओं को योग, वॉक या फिर रनिंग जो संभव हो सके करना चाहिए। शुरुआत में कुछ दिन भले ही आपको समय न मिले लेकिन एक बार दिनचर्या में शामिल करने के बाद आपको इसकी आदत पड़ जाएगी।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
खानपान
अगर आपको फास्टफूड या चटपटा तैलीय खाना पसंद है तो इससे परहेज करें। खुद को स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, दाल और ड्राईफ्रूट्स को शामिल करें। इस तरह का खानपान पाचन क्रिया को दुरुस्त रखेगा और बीमारियों को दूर रखने में मदद करेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
तनाव कम लें
रोजाना के काम को लेकर तनाव कम पालें क्योंकि हार्मोन में हुए बदलाव के कारण तनाव झेलने की क्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम तनाव लें जिससे स्ट्रेस इंड्यूस ओवरइटिंग से भी बचा जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
नींद है जरूरी
रोजाना सात से आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। इससे शरीर को आराम मिलता है और अतिरिक्त फैट को बर्न होने का समय मिल जाता है। क्योंकि कई सारे शोध बताते हैं कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनमें मोटापे की समस्या ज्यादा होती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें