फोर्टिस अस्पताल की ऑब्सट्रीकल एंड गायनोलॉजी विभाग की हेड डॉक्टर अंजना सिंह के अनुसार, मेनोपॉज किसी भी महिला की जिंदगी में मनोवैज्ञानिक, शारीरिक तथा भावनात्मक बदलाव लेकर आता है। लेकिन यह जिंदगी में लड़खड़ाहट का लक्षण नहीं है। सच तो यह है कि मेनोपॉज आजादी का ऐलान है। इस दौर में पहुंचकर औरत अपने लाइफस्टाइल को नये सिरे से ढाल सकती है या जिंदगी में नयापन ला सकती है। याद रखें कि मेनोपॉज आपकी जिंदगी का एकदम कुदरती दौर है। बेशक, हर औरत में इसके लक्षण में फर्क हो सकते हैं।