फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Menopause Symptoms: ये रहे मेनोपाॅज के लक्षण, जानें उपचार और मासिक धर्म चक्र की इस स्थिति के बारे में

Wed, 13 Jul 2022 05:39 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मेनोपाॅज - फोटो : Pixabay
Menopause Causes Signs Symptoms: किसी भी महिला के जीवन में मासिक धर्म जितना जरूरी है, मेनोपॉज की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति वह स्थिति है जब महिला में मासिक चक्र की प्रक्रिया रुक जाती है। यह मासिक धर्म चक्र का अंतिम चरण होता है। आमतौर पर किसी महिला की मासिक धर्म चक्र रुकने की अवधि 45-50 साल की उम्र के दौरान आती है। अगर उनका मासिक धर्म रुक जाता है और 12 महीने तक मासिक चक्र नहीं होता तो माना जाता है कि मेनोपाॅज चरण में प्रवेश कर लिया है। कुछ महिलाओं में 40 साल की उम्र के बाद से ही प्री मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेनोपाॅज के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समझा जा सकता है कि मासिक चक्र बंद हो सकता है। लेकिन हर महिला का मेनोपॉज पीरियड अलग होता है। मेनोपाॅज के लक्षण, चरण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
पीरियड्स - फोटो : Pixabay
मेनोपाॅज के चरण

मासिक धर्म चक्र के बंद होने के तीन चरण होते हैं- पहला, पेरिमेनोपॉज, दूसरा- मेनोपॉज और तीसरा- पॉस्टमेनोपॉज़। मेनोपॉज शुरू होने से तीन से पांच साल पहले महिला के शरीर में पेरिमेनोपॉज की स्थिति बनती है। यह स्थिति 10 साल तक रह सकती है और उसके बाद मेनोपॉज यानी मासिक धर्म रुकने के चरण में प्रवेश होता है। इसके बाद पोस्ट मेनोपॉज की अवस्था आती है। अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज के बीच के अंतर को समझ नहीं पातीं।
विज्ञापन

3 of 6
मेनोपाॅज क लक्षण - फोटो : Pixabay
मेनोपाॅज के लक्षण
  • इसमें अचानक बुखार वाली गर्मी महसूस होने लगती है।
  • योनि में परिवर्तन हो सकता है
  • रात में अधिक पसीना आता है।
  • नींद की समस्या हो सकती है।

4 of 6
मेनोपाॅज - फोटो : Pixabay
  • भावनात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।
  • मासिक धर्म चक्र में अनियमितता देखने को मिलती है, जैसे जल्दी पीरियड्स होना या अधिक रक्तस्राव होना।
  • मासिक धर्म के समय ज्यादा शारीरिक तकलीफ और दर्द बढ़ सकता है।
  • थकान और कमजोरी होने के साथ ही जोड़ों व हड्डियों में दर्द और जकड़न हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
मेनोपाॅज से निपटने के उपाय - फोटो : istock
मेनोपॉज की स्थिति के लिए उपचार

मेनोपाॅज के चरण में प्रवेश करने पर होने वाली शारीरिक और मानसिक तकलीखों से निपटने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • 40 साल की उम्र के बाद डॉक्टर से मेनोपाॅज की पूरी जानकारी लेने के साथ ही पूरा हेल्थ चेकअप करा लेना चाहिए।
  • सेहतमंद जीवनशैली को अपनाना चाहिए और तेल मसालेदार भोजन, कैफीन, धूम्रपान, शराब और अवसाद की स्थिति से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेनोपाॅज के उपचार - फोटो : iStock
  • मेनोपॉज की अवस्था में हॉट फ्लैशेस की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्वस्थ आहार के साथ ही व्यायाम और योग का नियमित अभ्यास सेहतमंद रखता है।
  • इस स्थिति के कारण शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर से कुछ हार्मोन प्रिस्क्रिप्शन के लिए बात कर सकते हैं। हालांकि अपने मन से इनका सेवन न करें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें