हृदय रोगों के देखभाल की चुनौतियां
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं डॉक्टर?
अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में
इंटेंसिव केयर के डॉक्टर विक्रमजीत सिंह बताते हैं, डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भले ही लोगों के लिए बहुत आम हो गई है पर असल में ये बहुत खतरनाक है और साल-दर-साल स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाता जा रहा है।
मधुमेह और उच्च रक्तचाप को रोकने के लिए कम उम्र से ही संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ वजन बनाए रखने पर ध्यान देते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त, शराब का सेवन सीमित करें, धूम्रपान से बचें और तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करें।
डॉक्टर बताते हैं, ऑफिस के काम के चलते लोगों के लिए व्यायाम के लिए समय निकाल पाना कठिन हो रहा है। जिम जाने के विकल्प के तौर पर रनिंग और वॉकिंग जैसे अभ्यास भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। छोटे-छोटे काम के लिए गाड़ियों से जाने के बजाय पैदल चलना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ
Correlates of diabetes mellitus and hypertension in India: Change as evidenced from NFHS- 4 and 5 during 2015–2021
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।