कैंसर और इसके जोखिम कारक
- फोटो : istock
पुरुषों-महिलाओं में कैंसर का खतरा
शोध से पता चलता है कि आनुवंशिक कारण से पुरुष महिलाओं की तुलना में कैंसर के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के लिए 171,274 पुरुष और 122,826 महिला स्वयंसेवकों के डेटा का विश्लेषण किया है। विश्लेषण से पता चलता है कि व्यवहार या जीवनशैली के कारक जैसे धूम्रपान और शराब का सेवन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), शारीरिक गतिविधि, आहार, और चिकित्सा इतिहास कैंसर के प्रमुख जोखिम कारक हो सकते हैं, जिसपर दोनो लिंग वालों को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।