फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव दूर करने के लिए मर्द करते हैं रोमांस, महिलाओं ने निकाला ये तरीका

Tue, 03 Apr 2018 06:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा जिंदगी में खटपट कोई नई बात नहीं है। लेकिन पति और पत्नी दोनों इस खटपट से उपजे तनाव को अलग-अलग तरीके से दूर करते हैं। एक ब्रिटिश शोध में सामने आया है कि पति जहां सेक्स और पोर्नोग्राफी से अपना तनाव दूर करते हैं, वही पत्नियां खाना खाकर इससे मुक्ति पाने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पुरुष सेक्स को उनके भीतर छिपे नकारात्मक विचारों को दूर करने का जरिया मानते हैं, जबकि महिलाएं खाने पर फोकस कर खुद को संभालने की कोशिश करती हैं। ब्रिटेन के लिवरपूल में ब्रिटिश साइकोलॉजी सोसायटी की सालाना कॉन्फ्रेंस में इस शोध को प्रस्तुत किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि पुरुष जल्दी सुकून मिलने वाली थेरेपी में विश्वास रखते हैं, जबकि महिलाएं बीती बातों को याद कर और बातचीत से भावनाएं व्यक्त करती हैं। 

4 of 5
शोध में शामिल यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के डॉक्टर जॉन बेरी ने बताया कि सेक्स के दौरान पुरुषों से एंडोरफिंस नाम के न्यूरोपेप्टाइड्स रिलीज होते हैं, जो उन्हें सुखद अनुभूति देते हैं। यह एक तरह से दवा का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty Images
शोध पर बात करते हुए नॉर्थथुंब्रिया यूनिवर्सिटी की लूसी लिडोन ने कहा कि तनाव के दौरान महिलाएं जिस खाने का चुनाव करती हैं वह वसायुक्त और मीठा होता है। उन्होंने इसकी वजह कोर्टिसोल हार्मोन को बताया जिसका स्तर तनाव के दौरान बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें