बच्चों में खसरा की बीमारी
- फोटो : Freepik.com
क्यों बढ़ी है ये बीमारी?
अब सवाल है कि आखिर ये बीमारी इतनी तेजी से बढ़ी क्यों है?
इसपर एक ‘साइंस एडवाइजर’ का कहना है कि साल 2024 की जुलाई में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद वैक्सीन खरीद व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में बच्चों को संक्रमण से बचाने वाली टीके नहीं मिल पाए हैं, जिसके कारण ये बीमारी तेजी से बढ़ी है।
- देश में वैक्सीन की भारी कमी हो गई और टीकाकरण दर तेजी से गिर गई है।
- बच्चों में कुपोषण और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
गौरतलब है कि 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाया गया था। इसके वैक्सीन कवरेज सिस्टम पूरी तरह प्रभावित हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में सरकार ने यूनिसेफ के जरिए वैक्सीन खरीदने की व्यवस्था बंद कर दी और ओपन टेंडर सिस्टम लागू कर दिया।
ढाका स्थित महामारी विज्ञान, रोग नियंत्रण और अनुसंधान संस्थान (आईईडीसीआर) के सलाहकार मोहम्मद मुश्तुक हुसैन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करना चाहिए।