फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High BP in Summer: गर्मी में कैसे कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर? इन टिप्स को गांठ बांध लें

Thu, 02 Apr 2026 03:39 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Manage High BP in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि गर्मियों में हाई बीपी के मरीजों को अपना ध्यान कैसे रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला
Manage High BP in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी भी शामिल है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस मौसम में हाई बीपी के मरीजों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

ऐसे में जरूरी है कि खानपान, पानी की मात्रा और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में हाई बीपी के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्या खाएं और किन चीजों से बचें, ताकि आप इस मौसम में भी खुद को स्वस्थ रख सकें।

 
विज्ञापन

2 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त पानी पिएं

गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। इससे ब्लड प्रेशर अचानक लो या हाई हो सकता है। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
नमक का सेवन सीमित रखें

नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए अपने भोजन में जितना हो सकते उतना नमक का सेवन कम कर दें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

4 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
हल्का और हेल्दी भोजन करें

इस मौसम में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना पाचन पर असर डालता है और बीपी बढ़ा सकता है। फल, हरी सब्जियां, सलाद और फाइबर युक्त आहार लेना बेहतर रहता है, जिससे शरीर ठंडा भी रहता है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik
धूप से बचाव करें

तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चक्कर, कमजोरी और बीपी असंतुलित हो सकता है। खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
कैफीन और जंक फूड से दूरी

ज्यादा चाय, कॉफी और जंक फूड शरीर में डिहाइड्रेशन और बीपी बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इनकी जगह ताजे जूस, छाछ और हेल्दी स्नैक्स को प्राथमिकता दें।

 
विज्ञापन

7 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock photos
तनाव कम रखें

मानसिक तनाव भी हाई बीपी का बड़ा कारण है। गर्मियों में चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ जाती है, इसलिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इससे न सिर्फ मन शांत रहता है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
हाई बीपी के मरीजों को गर्मी के मौसम में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
नियमित बीपी चेक करें

गर्मियों में ब्लड प्रेशर का स्तर बदल सकता है, इसलिए नियमित रूप से बीपी मॉनिटर करना जरूरी है। इससे समय रहते किसी भी बदलाव का पता चल सकता है और इलाज आसान हो जाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें