इन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत
- फोटो : Freepik.com
यदि गर्भावस्था में व्रत रखना हो तो क्या करें?
- उपवास के बजाय हल्का फलाहारी भोजन लें, जैसे फल, दूध, दही, मखाने, साबूदाना खिचड़ी आदि।
- पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी या जूस लेते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड बना रहे।
- यदि कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत कुछ खा लें और जरूरत महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
इस बात का रखें खास ध्यान
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने और अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि स्वास्थ्य अच्छा है और डॉक्टर की अनुमति है, तो हल्का फलाहारी व्रत रखा जा सकता है, लेकिन कमजोरी, बीमारियों या अन्य जटिलताओं की स्थिति में उपवास से बचना ही उचित होगा।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।