स्लिप डिस्क की दिक्कतों को जानिए
- फोटो : Freepik.com
स्लिप डिस्क हो जाए तो क्या करें?
फिजियोथेरेपिस्ट कहते हैं, स्लिप डिस्क को अगर शुरुआत में ही समझ लिया जाए तो दवा और थेरेपी के जरिए इस समस्या को कम किया जा सकता है।
- डॉक्टर दर्द और सूजन घटाने वाली दवाएं दे सकते हैं।
- फिजियोथेरेपी, स्ट्रेचिंग और मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
- कुछ मरीजों में एपिड्यूरल स्टेरॉयड इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती है।
डॉक्टर कहते हैं सही मुद्रा में बैठना, भारी वजन उठाते समय सावधानी और नियमित व्यायाम करना स्लिप डिस्क से बचाव के लिए जरूरी हैं। लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें और हर 30-45 मिनट वॉक करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।