रक्त कोशिकाओं में परिवर्तन का कारण बन सकता है कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
रक्त कोशिकाओं में देखे गए बदलाव
अध्ययन के बारे में एमपीएल के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर जोचेन जक बताते हैं, इस शोध के दौरान हमें रक्त कोशिकाओं में स्पष्ट और दीर्घकालिक परिवर्तनों के बारे में पता चला है। शोध के दौरान कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार 17 रोगियों, कोविड से ठीक हो चुके 14 लोगों और 24 स्वस्थ लोगों के रक्त कोशिकाओं का अध्ययन किया गया। इसके लिए रियल टाइम डिफार्मेबेलिटी साइटोमेट्री (आरटी-डीसी) नामक एक स्व-विकसित विधि का उपयोग किया गया।