फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Disease: लिवर रोगों की 'महामारी' का अलर्ट, डॉक्टरों ने बताई वो आदत जिससे बढ़ रहा है खतरा

Mon, 29 Sep 2025 04:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार हर साल करीब 20 लाख लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों से जान गंवा देते हैं।
  • कैंसर और हृदय रोगों के बढ़ते मामले पहले से ही टेंशन बढ़ा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अब लिवर रोगों की महामारी को लेकर भी लोगों को सावधान किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
लिवर रोगी की महामारी का अलर्ट - फोटो : Freepik.com
Liver Disease Risk Factors: ये कहना गलत नहीं होगा कि हम खुद ही अपने शरीर का दुश्मन बनते जा रहे हैं। हाल के वर्षों में जिस तरह से लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, ये काफी चिंताजनक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र के लोग भी क्रॉनिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, ये और भी खतरनाक स्थिति है। अगर ये ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले तीन-चार दशकों में देश की बड़ी आबादी रोगग्रस्त हो सकती है, जिसके कारण न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की आशंका है, साथ ही ये देश के आर्थिक विकास को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार हर साल करीब 20 लाख लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों से जान गंवा देते हैं। कैंसर और हृदय रोगों के बढ़ते मामले पहले से ही टेंशन बढ़ा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अब लिवर रोगों की महामारी को लेकर भी लोगों को सावधान किया है।

भारत में भी लिवर रोग एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय हैं, यहां नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) के मामले हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। मोटापा और गतिहीन जीवनशैली के कारण, यह अनुमानित 38% वयस्कों और 35% बच्चों को प्रभावित करता है। हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण भी एक बड़ा कारण है। हालांकि जिस एक आदत को लेकर विशेषज्ञ सबसे ज्यादा चिंतित हैं वह है अल्कोहल। शराब की आदत को लिवर रोगों की संभावित महामारी का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ रहे हैं लिवर रोगों के मामले - फोटो : Adobe stock
बढ़ रहे हैं लिवर रोगों के मामले

तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि हाल के वर्षों में लिवर रोगों में तेजी से वृद्धि हुई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान शराब की आदत के कारण हो रहा है, जिसमें थोड़ी मात्रा में भी शराब पीना शामिल है।  

लिवर रोगों को लेकर शोध कर रहे अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि शराब पीने की आदत को जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सबसे खतरनाक पाया गया है। अगर इसपर ध्यान न दिया गया तो आने वाले दशकों में दुनिया का बड़ा आबादी लिवर रोगों को शिकार हो सकती है, ये महामारी की स्थिति होगी।
विज्ञापन

3 of 5
शराब के कारण लिवर की बढ़ रही दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
अल्कोहल लिवर का दुश्मन

लिवर का स्वस्थ रहना, इंसानों के जीवित रहने के लिए अति आवश्यक है। लिवर मेटाबॉलिज्म और भोजन के भंडारण में योगदान देता है, प्रोटीन का उत्पादन करता है जो रक्त के थक्के बनाने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

अल्कोहल एक विषैला पदार्थ है जिसका मेटाबॉलिज्म मुख्य रूप से लिवर में होता है। अक्सर या अधिक मात्रा में अल्कोहल लिवर की कोशिकाओं में सूजन बढ़ाने और गंभीर स्थितियों में उन्हें क्षतिग्रस्त करने के लिए जिम्मेदार पाया गया है। समय के साथ, सूजन या क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के कारण फाइब्रोसिस हो सकता जाता है, जिसके परिणामस्वरूप सिरोसिस या लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है।

सिरोसिस अपने आप में घातक है और लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है। 

4 of 5
शराब के कारण सेहत को होने वाले नुकसान - फोटो : Freepik.com
शराब लिवर की बीमारी में कैसे योगदान देती है?

शराब से होने वाली लिवर की बीमारी को अल्कोहल-रिलेटेड लिवर डिजीज कहा जाता है। प्रमाण बताते हैं कि कम मात्रा में भी लंबे समय तक शराब का सेवन लिवर के कार्य को प्रभावित कर सकता है और गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

पिछले दो दशकों में कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में लिवर की बीमारियों से होने वाली मौतों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। अध्ययनों में पाया गया कि इसका प्रमुख कारण इसी अवधि के दौरान शराब का बढ़ा हुआ सेवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर की सेहत को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com
भारतीय आबादी में फैटी लिवर के बढ़ते मामले

जुलाई 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जीतेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम में बताया कि देश में हर तीसरे व्यक्ति को फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। 

फैटी लीवर रोग से पीड़ित लोगों को शराब का सेवन बिल्कुल न करने की सलाह दी जाती है। हालांकि शराब न पीने वालों में भी फैटी लिवर की समस्या होने का खतरा रहता है। इसलिए लाइफस्टाइल में सुधार करना भी आवश्यक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को अपनी लिवर की सेहत को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। लाइफस्टाइल में सुधार के साथ अल्कोहल से बिल्कुल दूरी बनाना इसके लिए बहुत जरूरी है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें