फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Detox: सर्दियों में कैसे करें लिवर को डिटॉक्स, जानिए ठंड के मौसम के लिए उपाय

Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

चिकित्सक कहते हैं, लिवर को डिटॉक्स यानी विषाक्त पदार्थों से मुक्त करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। गर्मियों में तो लिवर को डिटॉक्स करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन सर्दियों में कौन-से उपाय अपनाए जाएं?
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में लिवर को डिटॉक्स करने के तरीके - फोटो : Freepik.com
ज्योति मौर्या

Liver Detox : सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। ठंड के मौसम में आप गरम कपड़ों और सूप जैसे गरम खाद्य पदार्थों को अधिक तवज्जो देती हैं, वहीं लिवर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, खून साफ करता है और स्वस्थ रखता है। गर्मियों के मौसम में लिवर को डिटॉक्स करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन सर्दियों का क्या? इस समय भी तो आपको लिवर को डिटॉक्स करना होगा।

हल्दी, अदरक और नींबू

सर्दियों में हल्दी, अदरक और नींबू जैसे प्राकृतिक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।

अदरक पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींबू विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

आप इन तीनों का मिश्रण बनाकर सेवन कर सकती हैं या अलग-अलग रूप में अपनी पसंद के अनुसार भी इसका सेवन कर सकती हैं। आप इनका सेवन गुनगुने पानी के साथ भी कर सकती हैं, जो लिवर के लिए काफी लाभकारी होता है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजे साइट्रस फल - फोटो : Freepik.com
ताजे साइट्रस फल

सर्दियों में ताजे साइट्रस फल, जैसे कि संतरा, नींबू, मौसमी और अंगूर लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। साइट्रस फलों में प्राकृतिक एसिड होता है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक है। आप इन फलों का सेवन साबुत रूप में कर सकती हैं या इन का जूस बनाकर भी पी सकती हैं। ये आपके लिवर के साथ-साथ त्वचा और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गरम या गुनगुना पानी - फोटो : Freepik.com
गरम या गुनगुना पानी

सर्दियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ठंड के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं। इसलिए आप गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करें, जो लिवर को साफ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करेगा। आप सुबह-सुबह एक गिलास गरम पानी पी सकती हैं और दिन भर गुनगुने पानी का सेवन कर सकती हैं। गरम पानी के सेवन से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

4 of 5
डिटॉक्सिकरण के लिए शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी - फोटो : Adobe
फल और सब्जियां

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे कि पालक, बथुआ, मूली के पत्ते और गाजर लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन सब्जियों में फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, जो शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और लिवर की कार्यप्रणाली को ठीक रखते हैं। इसके अलावा, चुकंदर, कद्दू और ब्रोकली जैसी सब्जियां भी लिवर की सफाई में मदद करती हैं। इन फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

शारीरिक गतिविधियां

इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लिवर डिटॉक्सिकरण के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। व्यायाम और योग करने से शरीर में खून का संचार बेहतर होता है और लिवर को विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप सर्दियों में हल्के-फुल्के योग या अन्य शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर डिटाॅक्स करने के सबसे बेहतर प्राकृतिक तरीके - फोटो : Freepik.com
सबसे बेहतर प्राकृतिक तरीके

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभाकर भूषण मिश्रा कहते हैं, सर्दियां में अपने लीवर को डिटॉक्स करने के लिए फाइबर से भरपूर सब्जियों, जैसे कि पत्तेदार साग, ब्रोकली, फूलगोभी के साथ कई फल, जैसे कि सेब, अंगूर और साइट्रस फल खाएं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।  एवोकाडो और नट्स के माध्यम से हेल्दी फैट्स को आहार में शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड के सेवन को सीमित करें, क्योंकि ये लिवर पर अधिक दबाव डालते हैं। हल्दी और अदरक को डाइट में शामिल करें, क्योंकि इन में सूजन-रोधी गुण होते हैं। पूरे दिन भरपूर पानी पीएं और इसके डिटॉक्स प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू के टुकड़े डालें। जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल करें, ताकि लिवर स्वस्थ रह सके।

----------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें