फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: विशेषज्ञों की सलाह- बनाएं ऐसी आदतें जिससे शारीरिक-मानसिक दोनों स्वास्थ्य रहे ठीक, ऐसी हो दिनचर्या

Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर-मन को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Pixabay
शरीर को पूरी तरह से फिट और स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत को ठीक रखने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर हम सभी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो उपाय कर लेते हैं, पर मानसिक स्वास्थ्य को जाने-अनजाने अनदेखा कर दिया जाता है। हालांकि स्वस्थ मन के बिना स्वस्थ शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। तो क्यों न दिनचर्या को इस तरह का रखा जाए जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद मिल सके। असल में यह इतना भी कठिन नहीं है, बस कुछ सामान्य सी बातों का ध्यान रखकर आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।

हम नई उम्मीदों के साथ नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। क्यों न इस साल में सेहत को बेहतर रखने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ा जाए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय की ज्यादातर बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है, इसमें कुछ सामान्य से सुधार संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ में आपकी मदद कर सकते हैं।

आइए इस बारे मे आगे समझते हैं। कुछ बेहतर आदतें शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शराब छोड़ने से कई प्रकार के लाभ - फोटो : iStock
शराब से बना लें दूरी

अध्यनकर्ताओं ने पाया कि शराब पीने की आदत का शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर गंभीर रूप से नकारात्मक असर हो सकता है। शराब न केवल लिवर को नुकसान पहुंचाती है, साथ ही यह हृदय की मांसपेशियों की समस्या और कैंसर का खतरा भी बढ़ा देती है। इसके अलावा शराब पीने के कारण चिंता-तनाव जैसे विकारों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में शराब से दूरी बनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock
स्वस्थ आहार से शरीर और मन रहता है स्वस्थ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। विटामिन्स और खनिजों से भरपूर आहार का सेवन काम करने की ऊर्जा प्रदान करने के साथ संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए मजबूत इम्युनिटी बनाने में भी लाभकारी है। इसके अलावा मन को शांत रखने और सोचने-याददाश्त की क्षमता को बढ़ाने के लिए भी आहार की पौष्टिकता बहुत जरूरी है। 

4 of 5
योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay
नियमित योग-व्यायाम के लाभ

दैनिक व्यायाम की आदत का शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होता है। नियमित योग-व्यायाम करने वालों में हृदय रोग-डायबिटीज की जटिलताओं का खतरा कम होता है साथ ही यह मन को शांत रखने और तनाव से बचाने में भी आपके लिए लाभकारी है। योग से गंभीर रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है साथ ही यह अवसाद की समस्या से परेशान लोगों को आराम दिलाने में भी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद की गुणवत्ता को कैसे ठीक रखा जा सकता है? - फोटो : istock
अच्छी नींद की बनाएं आदत

हर रात 6-8 घंटे की नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए आवश्यक है। पर्याप्त नींद की कमी के कारण हृदय और मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें मानसिक विकारों का खतरा भी अधिक देखा गया है। अच्छी नींद आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें