फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने तरीके छोड़िए, अब आ गया है मच्छर भगाने वाला टीवी, हानिकारक रेडिएशन का भी नहीं कोई खतरा

Mon, 17 Sep 2018 05:38 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अब तक आप मनोरंजन के लिए आपने घर में लगे टीवी पर निर्भर रहते थे।लेकिन अगर हम कहें कि बाजार में एक ऐसा टीवी भी आ गया है जो मनोरंजन के साथ-साथ मच्छरों से भी आपको दूर रखेगा तो सुनकर शायद आपको हैरानी हो सकती है।जी हां, अब आपको मच्छर भागने के लिए किसी मॉस्किटो कॉइल की नहीं बस टीवी ऑन कीजिए और मच्छर अपने आप ही दूर भाग जाएंगे। दक्षिण कोरियाई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने एक ऐसा ही टीवी लॉन्च किया है जो मनोरंजन के साथ-साथ मच्छर दूर करने का भी काम करता है।
विज्ञापन

2 of 5
एलजी ने अपनी नई रेंज "मॉस्किटो अवे टीवी" की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 26,900 रुपये तय की है जो 47,500 रुपये तक है। कंपनी ने कहा कि मॉस्किटो अवे टीवी 80 सेमी (31.4 इंच) की कीमत 26,900 रुपये  जबकि 108 सेमी (42.5 इंच) की कीमत 47,500 रुपये है। ये टीवी चुनिंदा एलजी ब्रांड स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
खास बात यह है कि यह खास टीवी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस टीवी में अल्ट्रा सोनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार एक्टिवेट होने के बाद मच्छरों को दूर भागाने का काम करती है।
 

4 of 5
इसमें साउंड वेब्ज तकनीक के जरिए यह बिना किसी हानिकारक रेडिएशन के मच्छरों को दूर करती है।कंपनी का दावा है कि यह तकनीक वैश्विक संगठनों के नियमों के अनुरूप है। इसकी जांच भारत के अंतरराष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी एवं विषज्ञान संस्थान (IIBAT) में भी की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीवी बनाने वाली कंपनी के अनुसार इस टेक्नोलॉजी में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन या विष का इस्तेमाल नहीं किया गया है और ना ही इसे किसी तरह के रखरखाव या दोबारा भरे जाने की जरूरत है।इसके अलावा इस मच्छर भगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए टीवी को हमेशा चालू रखने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें