क्या आपको भी देर रात खाने की आदत है? अगर हां, तो बता दें कि आपकी ये आदत कई बीमारियों को न्यौता दे रही है। इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
तुरंत छोड़ दें देर रात खाने की आदत, हो सकती हैं ये बीमारियां
2 of 3
बीमारियां
- देर रात को खाने की वजह से खाना सही से नहीं पच पाता जिस वजह से गैस की दिक्कत होने लगती है। इससे आपकी नींद पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
- रात को अगर देर से खाकर सो जाएंगे तो नाश्ते के समय आपको कम भूख लगेगी। लेकिन नाश्ता सेहत के लिए जरूरी होता है इसलिए किसी भी कारण नाश्ते को मिस ना करें।
तुरंत छोड़ दें देर रात खाने की आदत, हो सकती हैं ये बीमारियां
3 of 3
बीमारियां
- रात के समय हमरा मेटाबॉलिज्म रेट हल्का हो जाता है। इस वजह से रात में खाया खाना फैट के रूप में जमा होने लगता है और ये मोटापे का कारण बनता है। इस पर कई शोध भी किए जा चुके हैं, जिनके अनुसार, रात को देर में खाने की आदत से बैड कोलेस्ट्रॉल बनता है।
- एक अध्ययन के अनुसार, रात को ज्यादातर लोग कैलोरी युक्त चीजें, फ्राइड और जंक-फूड खाते हैं। जो सेहत के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होता। ये पाचन-तंत्र को कमजोर बनाता है, साथ ही आपको उल्टी जैसी भी महसूस हो सकता है। ये मोटापे का कारण भी बनता है।