Hepatitis Healthy Drink: भारत में वर्षों से खान-पान की स्वस्थ परंपरा पर जोर दिया जाता रहा है। यही कारण है कि हमारे किचन में रोजाना उपयोग में लाए जाने वाले मसालों और खाद्य पदार्थों को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। विशेषकर गर्मी के इस मौसम में कई ऐसे देसी ड्रिंक्स के विकल्प मौजूद होते हैं जो न सिर्फ स्वाद के मामले में लोगों की पसंद रहे हैं,साथ ही इन्हें सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद पाया गया है।
लस्सी ऐसा ही एक पेय है, जिसे आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ही सेहत के लिए, विशेषकर लिवर को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर पेय के रूप में मानते हैं। लिवर को मजबूत रखकर आप कई तरह की लिवर संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें हेपेटाइटस, लिवर सिरोसिस आदि शामिल हैं। ऐसे में लिवर को सेहतमंद रखने के लिए लस्सी लाभकारी है।
दही को मथकर तैयार किया जाने वाला यह पेय कई तरह की पोषकता से भरपूर होता है, जिसका गर्मियों में नियमित सेवन आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के साथ पेट को स्वस्थ रखने और कई तरह की अन्य बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। आइए इस मौसम में लस्सी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।