फेफड़ों में संक्रमण की समस्या
- फोटो : Freepik.com
छाती के इंफेक्शन हो जाए तो क्या करें?
बुजुर्गों में छाती में संक्रमण के लक्षण दिखने पर समय रहते इलाज जरूरी हो जाता है। संक्रमण के कारण तेजी से सेहत बिगड़ने का खतरा हो सकता है। सांस लेने में दिक्कतों के साथ होंठ नीले पड़ने या अचानक भ्रम होने पर इमरजेंसी में डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है।
- डॉक्टर की सलाह पर गुनगना पानी और अन्य तरल पदार्थ दें।
- आराम करते समय सिर थोड़ा ऊंचा रखने से सांस लेने में राहत मिल सकती है।
- हर बार छाती का इंफेक्शन बैक्टीरिया की वजह से नहीं होता। वायरल संक्रमण भी इसका कारण हो सकता है जिसमें एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती है।
- हाथों की सफाई रखना, धूम्रपान से दूरी और फ्लू, कोविड-19 तथा न्यूमोकोकल टीके लगवाने से संक्रमण से बचाव हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।