फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय मुंह से लार बहने के पीछे ये होते हैं कारण, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

Sun, 20 Jan 2019 06:01 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sleep facts
हम जब भी सोकर उठते हैं तो अधिकांश हमारे मुंह से लार होता है क्योकि जागते समय की तुलना में सोते समय लार का निर्माण होता है। लार बनने के कई कारण होते हैं जैसे कि खाने-पीने की चीजों से एलर्जी होना या कुछ दवाओं की वजह से भी अधिक लार का निर्माण होना। आइए जानते हैं सोते समय लार बहने के पीछे की वजह और इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय...

 
विज्ञापन

2 of 6
ggg
एलर्जी के चलते भी बहती है लार
कई लोगों में नाक से संबंधित एलर्जी और कुछ खाने पीने की चीजों से होने वाली एलर्जी के चलते अधिक लार का निर्माण होता है जिस वजह से लार बह सकती है। शरीर में लार बनाने वाले अलग से ग्लैंड्स होते हैं, जो सोते समय अधिक लार का निर्माण करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
एसिडिटी - फोटो : getty
कई लोगों में एसिडीटी के चलते भी लार बहती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एसिड रिफ्लक्स एपीसोड्स के कारण गेस्ट्रिक एसिड होता है। इससे एसोफागोसलाइवरी उत्तेजित होता है और बहुत अधिक लार बनने लगती है। इस कारण भी सोते समय लार बहने लगती है। 
 

4 of 6
drool
टोंसिलाइटिस
गले के पीछे मौजूद टोंसिल्स ग्लैंडस होते है, जिनमें सूजन आ जाने से टोंसिलाइटिस हो सकता है। सूजन के वजह से गले का रास्ता छोटा हो जाता है, जिसमें लार गले से उतर नहीं पाती है और मुंह से बहने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
fff
डर के वजह से भी बहती है लार
कुछ लोगों सोते समय डरते हैं, जिस वजह से उनके मुंह से लार बहने लगती है। युवाओं में साइकोपैथोलॉजिकल कारण से ये समस्या होती है। ऐसा उनके भावनात्मक तनाव में होने के कारण, ड्रग्स या एल्कोहल लेने के कारण और नींद की कमी के कारण भी हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cinnamon Water
लार बहने की समस्या से बचने के उपाय
-लार बहती है तो दो से तीन तुलसी के पत्तों को चबाएं और फिर थोड़ा सा पानी पी लें। दिन में तीन-चार बार ऐसा करने से आपको लार से छुटकारा मिलेगा।
-सोते समय लार बहने की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है तो फिटकरी को पानी में मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं।
-लार बहने से परेशान हैं तो दालचीनी की चाय आपके लिए कारगर हो सकती है।
-बहती लार के लिए आंवला पाउडर फायदेमंद होता है। खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें