बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में पहुंचीं। लाइट ब्राउन बॉडी फिट ड्रेस में वह सिंपल और स्टनिंग लग रही थीं लेकिन इस दौरान दिशा की पीठ पर जले जैसे निशान नजर आए। उनके ये निशान बेहद भद्दे और बुरे लग रहे थे। वहां मौजूद लोग दिशा की पीठ को देखकर हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि दिशा की पीठ पर पड़े इन निशान की असली वजह कपिंग थेरेपी है। जो कि दिशा के द्वारा कराई गई है। यह थेरेपी रक्त को भीतर से साफ करती है और त्वचा को चमकाने में मदद करती है।
ये दर्दनाक थैरेपी होती है। जिसमें एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट कॉटन के गोले को पहले शराब में भिगोते हैं। फिर इन गोलों को कांच से बने छोटे से ग्लास या कप में रखकर इसमें आग लगा दी जाती है और इस आग को बुझाकर गर्म बर्तन को तुरंत स्किन पर रखा जाता है। यूं तो दिशा पहले से ही खूबसूरत हैं। पर अब कपिंग थेरेपी के बाद उनकी खूबसूरती को और ज्यादा चांद लगने वाले हैं। कपिंग की प्रक्रिया मसाज के विपरीत है।