फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय की इस गंभीर बीमारी से हर साल हो जाती है लाखों लोगों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Fri, 26 Mar 2021 05:00 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में हर साल हृदय से संबंधित तमाम बीमारियों के कारण लाखों लोगों की जान चली जाती है। कार्डियक अरेस्ट ऐसी ही एक गंभीर समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अचानक से दिल धड़कना बंद कर देता है, इस समस्या को 'सडेन कार्डियक डेथ' के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर लोग कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक को एक ही समझ लेते हैं लेकिन यह दोनों अलग हैं। हार्ट अटैक में हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है जबकि अचानक दिल की धड़कन रुक जाने की स्थिति को कार्डियक अरेस्ट के नाम से जानते हैं। विशेषज्ञ कार्डियक अरेस्ट को ज्यादा गंभीर मानते हैं।
आइए आगे की स्लाइडों में हृदय की इस गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
दिल की बीमारी - फोटो : getty images

कार्डियक अरेस्ट की पहचान कैसे करें?
जैसा कि पिछली स्लाइड में बताया गया है कि कार्डियक अरेस्ट अचानक से होने वाली समस्या है ऐसे में इसके लक्षण काफी तेजी से नजर आते हैं। आमतौर पर रोगी को बेहोशी और आंखों के सामने अंधेरा छा जाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा घबराहट महसूस होने, सांस लेने में समस्या, नाड़ी न चलने जैसी दिक्कतों को कार्डियक अरेस्ट का लक्षण माना जाता है।

विज्ञापन

3 of 4
heart attack

कार्डियक अरेस्ट किन कारणों से हो सकता है?
विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय से जुड़ी कई सारी बीमारियों के कारण कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।

  • हृदय की पुरानी बीमारियां: इस तरह की बीमारियों की शुरुआत कोरोनरी धमनियों में होती है। ये धमनियां हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करती हैं। इनके अवरुद्ध हो जाने के कारण दिल को रक्त नहीं मिल पाता है जिससे वह ठीक से काम करना बंद कर देती है।
  • इसके अलावा जिन लोगों के हृदय का आकार सामान्य से बढ़ जाता है उनमें भी कार्डियक अरेस्ट का खतरा अधिक होता है।
  • इनके अलावा बहुत अधिक धूम्रपान करने, उच्च रक्तचाप, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की कमी, परिवार में किसी को पहले भी इस तरह की समस्या रहने से भी कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
हृदय रोग

कैसे करें बचाव
विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को बताए गए लक्षणों का अनुभव होता हो उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज को कंट्रोल करें, खून में कोलेस्ट्रोल के स्तर को सामान्य बनाए रखें, तनाव से बचें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें