डॉ गौरव कामरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स Medically reviewed by Dr. Gaurav kamra
देश में फरवरी 2021 से शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर अब थोड़ी हल्की पड़ती दिख रही है। पिछले 10 दिनों से रोजाना संक्रमितों के आंकड़ों में दर्ज की जा रही गिरावट राहत देने वाली खबर है। इसके अलावा कोविड से ठीक हो रहे लोगों की संख्या भी अब बढ़ रही है। कोविड-19 से उबरने के बाद निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट का मतलब है कि हमने कोरोना से आधी लड़ाई जीत ली है, पर आधी अब भी बाकी है। डॉक्टर बताते हैं कि कोविड से ठीक हो रहे लोगों को थकान, कमजोरी और दर्द जैसी तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। यह समस्याएं कुछ हफ्तों से लेकर महीने तक भी रह सकती है। आइए इस लेख में विशेषज्ञों से जानते हैं कि किन उपायों से इस तरह की पोस्ट-कोविड समस्याओं से निपटा जा सकता है?
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना से ठीक होने के बाद कमजोरी
- फोटो : Social media
कब तक महसूस हो सकती है समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को ठीक होने में लगभग दो सप्ताह जबकि गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को ठीक होने में लगभग 4 सप्ताह लग सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को शरीर में कमजोरी का अनुभव होता रहता है। ऐसे में खाने-पीने के साथ-साथ इन जरूरी बातों का भी ध्यान रखकर आप कमजोरी और थकान से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट की हो जाती है कमी
- फोटो : Social media
क्यों महसूस होती है कोरोना के बाद कमजोरी?
अमर उजाला से बातचीत में उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा बताते हैं कि कोरोना से मुकाबले के दौरान हमारे शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट की काफी खपत हो जाती है, यही कारण है कि लोगों को ठीक होने के बाद भी काफी कमजोरी महसूस होती है। इस कमजोरी को ठीक होने में एक से दो महीने का वक्त भी लग सकता है। ऐसे में लोगों को पूरा आराम करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
4 of 5
रोजाना हल्के व्यायाम करें
- फोटो : सोशल मीडिया
योग और व्यायाम से पाएं लाभ
कोरोना से रिकवरी के बाद लोगों को हो रही कमजोरी को दूर करने को लेकर डॉ गौरव कहते हैं कि ऐसे लोगों को सबसे पहले संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम, विशेषकर सांस लेने और छोड़ने वाले व्यायामों को जरूर करना चाहिए। लोगों को रोजाना 10 से 15 मिनट तक मुंह बंद करके लंबी सांस लेने का अभ्यास करना चाहिए।
फल कम समय में ज्यादा उर्जा प्रदान करते हैं
- फोटो : Social media
प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें
डॉ गौरव कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन से भरपूर हों। दाल, अंडे, पनीर, दूध और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप उचित पोषक तत्वों से युक्त आहार ले रहे हैं तो आपको विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं होती है। पोषक तत्वों की भरपाई भोजन से करने की कोशिश करें, न कि दवाओं से।
------- नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ गौरव का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा नाम है, वह कई वर्षों से काम कर रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।